इटावा औरैया, जून 13 -- इटावा। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ऑपरेशन दहन के तहत एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मुकदमों में बरामद मादक पदार्थों को नष्ट कराया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मैनपुरी स्थित ग्रीन हाउस वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में करीब 55 किलोग्राम गांजा और 1.5 किलोग्राम नशीला पाउडर नष्ट किया गया। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी जितेंद्र कुमार ने बताया वर्ष 2014 से 2024 के बीच दर्ज कुल 18 मुकदमों में बरामद मादक पदार्थों को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। इनमें विभिन्न मामलों में जब्त गांजा, नशीला पाउडर तथा एक मामले में बरामद 77 नशीली गोलियां शामिल थीं। कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश और पुलिस महानिरीक्षक रेलवे के पर्यवेक्षण में संचालित अभियान के अंतर्गत की गई। माल विनिष्टीकरण की प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा की अध्यक्षता...