ऑपरेशन दहन के तहत 863 किलो से अधिक नशीले पदार्थ नष्ट कराए
बदायूं, मई 14 -- नशा मुक्त समाज की मुहिम के तहत बदायूं पुलिस ने ऑपरेशन दहन चलाकर 863.383 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट कराया है। विभिन्न थानों में जब्त किए गए डोडा, स्मैक, गांजा, चरस और अन्य नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा और पर्यावरण मानकों के साथ संपन्न कराई गई। ऑपरेशन दहन के तहत जिले के विभिन्न थानों में जब्त नशीले पदार्थों का निस्तारण कराया गया। इस दौरान 732.285 किलोग्राम डोडा, 1.028 किलोग्राम स्मैक, 128.380 किलोग्राम गांजा, 1.655 किलोग्राम चरस, अल्प्राजोलम गोलियां और अन्य नशीला पाउडर सहित कुल 863.383 किलोग्राम पदार्थ नष्ट किए गए। पूरी प्रक्रिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और निस्तारण समिति की निगरानी में कराई गई।नशीले पदार्थों के सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.