बदायूं, मई 7 -- बदायूं। पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत 609 किलो से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट कराया है। एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों से बरामद कुल 609.194 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इनमें 192.43 किलो डोडा, 409.68 किलो गांजा, 4.41 किलो अफीम, 1.549 किलो चरस, 0.875 किलो स्मैक, 0.19 किलो अल्प्राजोलम गोलियां और 0.06 किलो ब्राउन शुगर शामिल रहीं। मादक पदार्थों को बरेली के परसाखेड़ा रोड स्थित एनविराड मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड में उच्च क्षमता वाले इन्सीनरेटर के माध्यम से नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया ड्रग डिस्पोजल कमेटी और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...