उरई, अगस्त 31 -- उरई, संवाददाता। जनपद पुलिस ने ऑपरेशन दहन अभियान के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 अभियोगों में बरामद 31.23 किलोग्राम मादक पदार्थ जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख 60 हजार 550 रुपये हैं। उसको न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर विनष्टीकरण किया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन अभियान के तहत न्यायालय से अनुमति लेकर अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी के पर्यवेक्षण में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जनपद स्तर पर गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थानों में बरामद 31.231 किलोग्राम मादक पदार्थ को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के इनसिनरेटर (भट्टी) में नष्ट किया गया। नष्ट...