गुड़गांव, अगस्त 11 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हरियाणा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत गुरुग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीमों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियाई नागरिक और अवैध हथियारों व नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त सात शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कट्टे , 204.04 ग्राम कोकीन और 12.63 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महासिंह उर्फ मान सिंह निवासी धूमसपुर, संदीप निवासी प्रीत विहार, रोहतक, रोहित उर्फ शक्ति निवासी गांव मैना, रोहतक,आशीष कुमार निवासी आगरा (यूपी), डेनियल ओबीफुना नाइजीरियाई नागरिक,विशाल कुमार उर्फ जेडी निवासी गांधी नगर और अरशान निवासी गांव बुबलहेड़ी, जिला नूंह के रूप में हुईञभारी मात्रा में नशीले पदार्थ ...