एटा, दिसम्बर 23 -- एएसपी अपराध योगेन्द्र सिंह ने आईटीआई स्कूल में ऑपरेशन जागृति फेज पांच के तहत छात्र/छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जागरुक किया गया। एएसपी अपराध योगेन्द्र सिंह ने कहा कि किशोरावस्था में भावनाएं प्रबल होती हैं और निर्णय क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं होती। इस अवस्था में झूठे वादे, भावनात्मक दबाव, लालच या सोशल मीडिया के माध्यम से बहकावा बच्चों को गलत निर्णय लेने के लिए प्रेरित कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बहकावे में आकर घर से चले जाना एलोपमेंट किसी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह कानूनी अपराध, असुरक्षा और भविष्य के लिए गंभीर संकट बन जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...