ऑपरेशन क्लीन में 4.16 लाख की शराब और 14 तमंचे नष्ट
सहारनपुर, सितम्बर 1 -- बड़गांव। ऑपरेशन क्लीन के तहत सोमवार को बड़गांव पुलिस ने आबकारी और शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामलों में जब्त शराब व अवैध हथियार नष्ट कराए। सीओ देवबंद अमित सिंह, नायब तहसीलदार रामपुर अवधेश यादव, अभियोजन अधिकारी मनोज कुमार और आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह की देखरेख में आबकारी अधिनियम के 26 मुकदमों से संबंधित 1030 लीटर कच्ची/देशी शराब और हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 420 बोतलें गड्ढे में दबाकर नष्ट की गईं। इनकी कीमत करीब 4.16 लाख रुपये बताई गई। वहीं, शस्त्र अधिनियम के 14 मुकदमों से संबंधित अवैध देशी तमंचे तुड़वाकर नष्ट कराए गए। पुलिस के अनुसार जुआ अधिनियम से जुड़े 24 माल मुकदमाती ताश और पर्चे भी नष्ट कराए गए। इनसे संबंधित 23,025 रुपये राजकीय कोष में जमा कराए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.