बागेश्वर, फरवरी 24 -- जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और बाहरी-संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्रैकडाउन' के तहत पुलिस ने डोर-टू-डोर चेकिंग की। अभियान में 162 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया और नियमों के उल्लंघन पर 30 के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा ने बताया कि बिना सत्यापन किरायेदार, घरेलू सहायक या वर्कर रखने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। बिना वैध पहचान या संदिग्ध स्थिति में मिले लोगों से पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...