ऑपरेशन के लिए 22 बच्चे किए गए चिह्नित
पलामू, मई 8 -- मेदिनीनगर। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जन्मजात बच्चों के हृदय रोगों की जांच में 22 बच्चे ऑपरेशन के लिए चिह्नित किए गए है। कैंप में शुक्रवार को 79 बच्चों का स्क्रीनिंग भी किया गया। कैंप का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव, अस्पताल प्रबंधक सुनीत श्रीवास्तव, मैनेजर पीयूष कुमार, सुखाराम बाबू आदि ने संयुक्त रूप से किया। सिविल सर्जन ने कहा छोटे बच्चों के लिए यह कार्यक्रम बेहतर है। स्क्रीनिंग के बाद निःशुल्क उपचार किया जाता है। बच्चों को दूसरे जगह नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही गंभीर बच्चे को चिह्नित अस्पताल में भेजकर ऑपरेशन कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर होगा हार्ट अटैक का प्राथमिक उपचार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.