लखनऊ, फरवरी 21 -- ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में कूल्हे के ऑपरेशन के लिए भर्ती बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग महिला को सांस लेने में तकलीफ बढ़ती जा रही थी लेकिन डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया। नतीजतन मरीज की सांसें थम गईं। बेटे ने इलाज में कोताही का आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम से शिकायत की है। अस्पताल के सीएमएस ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी है। दुबग्गा लालाबाग निवासी राजरानी (72) को कूल्हे में दिक्कत थी। परिजनों ने कई अस्पतालों में दिखाया लेकिन फायदा नहीं हुआ। आखिकर में परिवारीजन ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। डॉक्टर की सलाह पर परिजनों ने 16 फरवरी को मरीज को हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया। मरीज के पास आयुष्मान कार्ड था। लिहाजा मरीज का ऑपरेशन योजना के तहत किया जाना था। बेटे न...