मुंगेर, जून 6 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित सगुन गार्डन के समीप एक निजी अस्पताल से बेखौफ चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक महिला मरीज के पर्स से 50 हजार रुपये नगद और साढ़े तीन लाख के जेवरात उड़ा लिए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। पीड़ित रेलकर्मी परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। ​जानकारी के अनुसार, जमालपुर रेलवे वर्कशॉप में वरिष्ठ अभियंता (सीनियर इंजीनियर) के पद पर कार्यरत शुभम कुमार ने अपनी पत्नी कोमल कुमारी (वह भी जमालपुर वर्कशॉप में सीनियर इंजीनियर हैं) को पित्ताशय के ऑपरेशन के लिए उक्त अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को ऑपरेशन के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया था। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे जब उनके साथ म...