गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ क्षेत्र स्थित आनंदलोक हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। मृतक की पहचान पीपीगंज क्षेत्र के भगवानपुर वार्ड नंबर 16 निवासी 25 वर्षीय अभिषेक मद्धेशिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अभिषेक को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी और उसका इलाज उक्त अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि निर्धारित ऑपरेशन के लिए उसे 31 मार्च से पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे उसका ऑपरेशन किया गया, लेकिन इसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई।परिज...