प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पेट दर्द से राहत के लिए ऑपरेशन कराया, लेकिन चार महीने बाद भी दर्द पीछा नहीं छोड़ रहा था। ऑपरेशन के टांकों वाली जगह से मवाद निकलने लगा तो परिजन घबरा गए। महिला को दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां दोबारा ऑपरेशन के दौरान उसके पेट में तौलिया फंसा मिला। डॉक्टरों ने तौलिया निकाल दिया। अब महिला के पति ने मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और कल्याणपुर थाने में शिकायत की है। सोशल मीडिया में मामला वायरल होने पर सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यों की टीम गठित की है। कानपुर देहात के किसान वीरेंद्र कुमार की 24 वर्षीय पत्नी सोनी को चार महीने पहले पेट में तेज दर्द हुआ था। परिजन उसे मकसूदाबाद स्थित एक हॉस्पिटल ले गए। यह भी पढ़ें- वाराणसी का नमो घाट अतिसंवेदनशील घोषित, आज ...