शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- नगर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। टांडा पर्वतपुर निवासी रामकिशन की 28 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को कस्बे के महुआ तिराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही लक्ष्मी की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने महिला को रेफर कर दिया। इसके बाद रामकिशन ने पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मेडिकल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.