अररिया, जून 16 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय अनुमंडल अस्पताल के समीप स्थित त्रिदेव नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो जाने के बाद मंगलवार देर रात तक भारी बवाल और हंगामा जारी है। हालांकि ऑपरेशन के दौरान नवजात बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन जच्चा की मौत से परिजनों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। मृतका की पहचान अमोना निवासी नूर सलाम की 25 वर्षीय पत्नी रूबी खातून के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रसव के लिए रूबी खातून को त्रिदेव नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर अली अकबर द्वारा ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद नवजात को तो बचा लिया गया, लेकिन महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन नर्सिंग होम पहुंच गए तथा देखते ही देखते माहौल तन...