सहारनपुर, फरवरी 26 -- जिला महिला अस्पताल में रुपये मांगने का एक और मामला सामने सामने आया है। आरोप लगाया कि रुपये देने के बाद भी ऑपरेशन करने में देरी की गई। इस पर तीमारदारों ने हंगामा किया, लेकिन कोई स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे परिजनों में रोष फैल गया। थाना चिलकाना के गांव दुमझेड़ी निवासी रेशमा को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार सुबह जिला महिला अस्पताल में पहुंची। पति शुऐब ने बताया कि उसी दिन शाम को ऑपरेशन का समय दिया गया, लेकिन गुरुवार तक भी ऑपरेशन नहीं किया। आरोप लगाया कि स्टाफ ने छह हजार रुपये भी जमा कर लिए थे। इसके अलावा अस्पताल आने के लिए एंबुलेंस कर्मी पर भी 200 रुपये लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ब्लड बैंक में भी टेस्ट कराने के लिए 200 रुपये मांगे गए। इसी तरह तिवाया निवासी रीना और जहानपुर की रहने वाली मीनू ने भी स्टाफ...