ऑपरेशन के नाम पर मांगे जा रहे रुपये
पडरौना, जून 19 -- पडरौना, निज संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में प्रसूता महिलाओं के इलाज और ऑपरेशन के नाम पर अवैध वसूली की चर्चाएं इन दिनों खूब हो रहीं हैं। चर्चा है कि यहां भर्ती होने वाली गर्भवती महिलाओं के परिजनों से ऑपरेशन के नाम पर चार हजार रुपये तक की मांग की जा रही है। इससे गरीब परिवारों के मरीज और उनके परिजन परेशान नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि निशुल्क जांच और उपचार के साथ ही प्रसूताओं के ऑपरेशन की व्यवस्था जब सरकार की तरफ से निशुल्क रखी गई है तो फिर ऑपरेशन के नाम पर रुपये मांगना कहां तक सही है।
अवैध वसूली का खेल सूत्रों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए आने वाली प्रसूता महिलाओं के परिजनों से ऑपरेशन के नाम पर 4000 से लेकर 5000 तक की मांग की जा रही है। यह पूरा खेल कुछ बिचौलियों और मेडिकल कॉलेज से जुड़े ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.