पटना, दिसम्बर 8 -- पीएमसीएच में तीन वर्षीय बच्ची की ऑपरेशन के दौरान मौत के मामले की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित की है। अधीक्षक डॉ. आईएस ठाकुर ने सोमवार को बताया कि जांच टीम दो सप्ताह में रिपोर्ट देगी, जिसे विभाग को सौंप दिया जाएगा। मृतक बच्ची के परिजनों ने सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया था कि दो दिसंबर को हड्डी विभाग में बच्ची की सर्जरी के दौरान लापरवाही बरतने से मौत हो गई थी। बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें हड्डी रोग, शिशु रोग समेत अन्य विभाग के वरीय चिकित्सकों को शामिल किया गया है। हड्डी रोग विभाग के डॉ. महेश प्रसाद की यूनिट द्वारा सर्जरी के समय बच्ची की मौत कैसे हुई इसकी जांच इस टीम द्वारा की जायेगी। गोपालगंज जिले की तीन वर्षीय अवंतिका र...