हरदोई, नवम्बर 22 -- संडीला। कस्बे के इमलिहाबाग चक्कर रोड स्थित ए-वन हॉस्पिटल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर दी। केबेरवा निवासी इरशाद ने बताया कि उसकी पत्नी गुड्डी को प्रसव पीड़ा होने पर ए-वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। इसमें बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने खून की कमी बताकर महिला को लखनऊ रेफर कर दिया। काकोरी पुल के पास जाम लगने के कारण रास्ते में ही महिला की भी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे जहां मौत की जानकारी मिलते ही सभी लोग फरार हो चुके थे। इससे बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भड़क उठे। भारी हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.