वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में एक मरीज को सर्जरी की डेट नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने आईएमएस बीएचयू के निदेशक को पत्र लिखकर डेट देने का अनुरोध किया है। सिगरा निवासी किरण जायसवाल को किडनी सहित अन्य बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार के लोग उन्हें बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल ने नेफ्रोलॉजी विभाग में ले गए। डॉक्टर ने परामर्श दिया और दवा लिख दिया। मरीज की स्थिति गंभीर थी, परिवार के लोग जल्दी सर्जरी का डेट लेना चाहते थे लेकिन बेड का हवाला देकर उन्हें मना कर दिया गया। इसके बाद परिवार के लोग हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) की ओर से आईएमएस बीएचयू के निदेशक को पत्र भेजकर जल्द से जल्द ऑपरेशन की तारीख तय करने को कहा गया है। 29 मार्च 202...