गाजीपुर, मार्च 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में सुधार और शिक्षा को बेहतर बनाने के दावों ने गाजीपुर में दम तोड़ दिया है। सरकार के मिशन कायाकल्प का संकल्प गाजीपुर में पूरा नहीं हो सका। विद्यालयों में बेहतरी और सुधार के बड़े-बड़े दावों की हवा निकल गई और अधिकारियों ने सरकार की मंशा को पलीता लगा दिया। बेसिक शिक्षा के महानिदेशक ने सरकार के 100 दिन में विद्यालयों की तस्वीर बदलने की बात कही, लेकिन विद्यालयों के बदतर हालत तस्वीर बनकर ही रह गए। अब तक 2269 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को पूरी सुविधाएं नहीं मिल सकी। दूसरे शब्दों में कहें तो अबतक 19 बिंदुओं पर परिषदीय विद्यालय खरे नहीं उतर सके। जनपद के 2269 परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन कायाकल्प अभियान के बावजूद विकास ख...