गंगापार, जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लखनपुर में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने और जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उदय भान करवरिया रहे। उदय भान करवरिया ने कहा कि हमारे समय में आज जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प ने परिषदीय स्कूलों की दशा और दिशा बदल दी है। विद्यालयों को कंपोजिट (कक्षा 1 से 8 तक) बनाकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के दूरगामी प्रयास किए गए हैं। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, उसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.