ऑपरेशन कवच के तहत चला चेकिंग अभियान, छह वाहन सीज
एटा, सितम्बर 8 -- ऑपरेशन कवच के तहत जिले में दो दिवसीय चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि दो दिवसीय अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना निधौली कलां क्षेत्र में एक बिना परमिट दौड़ रही बस को सीज किया गया। थाना पिलुआ क्षेत्र में एक मैजिक बिना परमिट और बिना फिटनेस के संचालित मिली। उसको भी सीज कर दिया। थाना मलावन क्षेत्र में भी दो ऑटो बिना परमिट के संचालित पाए जाने पर सीज किए गए। एआरटीओ ने बताया कि बिना परमिट, बिना फिटनेस अथवा अन्य जरूरी दस्तावेजों के यात्री वाहनों का संचालन करें। बताया कि दो दिनों की कार्रवाई में कुल छह वाहन सीज किए गए। जिनमें तीन बस, एक मैजिक और दो ऑटो शामिल हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना परमिट के वाहन नहीं दौड़ाएं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.