लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ। अवंतीबाई महिला अस्पताल के डॉक्टरों ने 55 वर्षीय किरन के बच्चेदानी में पनप रहे चार किलोग्राम ट्यूमर का ऑपरेशन किया। सीएमएस डॉ. रेनू पंत ने बताया कि महिला मार्च में पेट दर्द एवं सांस फूलने की समस्या के साथ अस्पताल में आयी थी। जांच करने पर 32 हफ्ते के आकार का चार किलोग्राम का ट्यूमर का पता चला। शनिवार को जटिल ऑपरेशन कर रोगी की बच्चेदानी के ट्यूमर समेत दोनों अण्डेदानी को निकाला गया। ऑपरेशन टीम में अस्पताल की सीएमएस डॉ.रेनू पंत के अलावा डॉ. सौलत रिजवी, डॉ.तरन्नुम एवं डॉ.संजय दोहरे व एसआईसी डॉ. ज्योति मेहरोत्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...