ऑपरेशन कन्विक्शन: प्रदेश में अव्वल बुलंदशहर पुलिस, 178 अपराधियों को दिलाई सजा
बुलंदशहर, अगस्त 12 -- अपराधियों को सजा दिलाए जाने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान में बुलंदशहर पुलिस ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। जुलाई माह में जिला पुलिस ने 126 मुकदमे में प्रभावी पैरवी कर 178 अपराधियों को सजा दिलाने में कामयाबी हासिल की है। इसमें 12 मुकदमों में 22 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा, जबकि 3 मुकदमों में 6 अभियुक्तों को 20 साल से अधिक की सजा सुनाई गई है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन शाखा, कोर्ट मुहर्रिर, कोर्ट पैरोकारों और विशेष लोक अभियोजकों की टीम ने मुकदमों का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। इस उत्कृष्ट समन्वय का परिणाम रहा कि जुलाई माह में न्यायालयों में विचाराधीन 126 मुकदमों में कुल 178 अपराधियों/अभियुक्तों को सजा सुनाई गई। इसके चलते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.