बुलंदशहर, फरवरी 6 -- 'ऑपरेशन कनविक्शन' के तहत अपराधियों को सजा दिलाने के मामले में बुलंदशहर पुलिस ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है। वहीं, बाराबंकी और मुरादाबाद ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। हैरानी की बात यह है कि संसाधनों से संपन्न कई बड़े पुलिस कमिश्नरेट रैंकिंग में काफी नीचे खिसक गए हैं। वाराणसी कमिश्नरेट 70वें स्थान पर, गाजियाबाद 61वें और लखनऊ कमिश्नरेट 42वें स्थान पर रहा है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन शाखा के बीच बेहतर तालमेल से न्यायालयों में लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण संभव हो सका है। इसके चलते जनवरी 2026 में बुलंदशहर पुलिस ने 127 अभियोगों में सर्वाधिक 155 अभियुक्तों को सजा दिलाई है। दूसरे नंबर पर बाराबंकी पुलिस ने 119 अभियोगों में 200 अभियुक्तों को सजा दिलाई है। मुरादाबाद प...