ऑपरेटर व क्लर्क नियुक्ति का दावा भ्रामक, कार्रवाई की तैयारी में मुंविवि
मुंगेर, जून 16 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय के नाम पर प्रसारित किए जा रहे कथित भर्ती विज्ञापन को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताते हुए विद्यार्थियों एवं आमलोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि विभिन्न राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में ऑपरेटर एवं क्लर्क पदों पर नियुक्ति से जुड़ा जो विज्ञापन सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर प्रसारित किया जा रहा है, उसका विश्वविद्यालय से कोई संबंध नहीं है। विश्वविद्यालय के संज्ञान में आया है कि, कुछ असामाजिक एवं शरारती तत्व मुंगेर विश्वविद्यालय के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। कथित विज्ञापन में विभिन्न कॉलेजों में नियुक्ति का दावा किया गया है, जबकि विश्वविद्यालय न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.