बाराबंकी, जून 12 -- सैदनपुर। एक ओर योगी सरकार ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए काफी प्रयासरत है वहीं संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर का एक कंप्यूटर आपरेटर शासन की मंशा पर पानी फेरता हुआ नजर आ रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 11:00 बजे संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचने पर अस्पताल का गार्ड कंप्यूटर पर ब्लड, बलगम, टीएलसी व डीएलसी समेत अन्य जांचों की रिपोर्ट निकालते हुए देखा गया। जबकि यहां पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर मौके से गायब मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...