बागपत, अप्रैल 8 -- बागपत। ईओ और नगर चेयरमैन की आपसी खींचतान अब शहर के लोगों पर भारी पड़ रही है। नलकूप ऑपरेटरों को चार माह से मानदेय नहीं मिला तो उन्होंने नलकूपों को बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल से शहर में पानी की सप्लाई ठप हुई तो लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। पड़ोसियों का सबमर्सिबल भी ओवरलोड हो गए। पानी के लिए हैंडपंपों की ओर लोगों ने दौड़ लगानी शुरू कर दी। ऑउटसोर्स पर नगर पालिका में सैकड़ों कर्मचारी कार्य कर रहे, लेकिन 57 कर्मचारी ऐसे है जिन्हें चार माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने की वजह से बीच-बीच में अधिकारियों से नोकझोंक होती रही है। यहां तक कि सभासद और ईओ के बीच में भी खूब नोकझोंक हुई थी, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। अब यह अधिकारी और चेयरमैन की खीचतान की वजह से शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नलकूपों प...