औरैया, अप्रैल 22 -- औरैया, संवाददाता। जिले में सरकारी नलकूपों के संचालन के लिए ऑपरेटरों की भारी कमी अब किसानों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। जायद सीजन के दौरान इस कमी का सीधा असर फसलों की सिंचाई पर पड़ रहा है, जिससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। जिले में कुल 397 सरकारी नलकूप स्थापित हैं, लेकिन इन्हें चलाने के लिए केवल 37 ऑपरेटर ही तैनात हैं। ऐसे में एक-एक ऑपरेटर के जिम्मे औसतन 12 से 13 नलकूप आ जाते हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों में फैले इन नलकूपों तक समय पर पहुंच पाना ऑपरेटरों के लिए संभव नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते कई नलकूप या तो अनियमित रूप से चल रहे हैं या पूरी तरह बंद पड़े हैं।इसका यह भी पढ़ें- नहरों का संचालन ठप, पशु पक्षी बेहाल सबसे अधिक असर जायद की फसलों मूंग, उर्द, तरबूज, खरबूज और विभिन्न सब्जियों पर स्पष्ट रूप से देखा ज...