गया, अगस्त 6 -- मगध विश्वविद्यालय ने स्नातक (सीबीसीएस) सत्र 2026-30 में ऑन-स्पॉट नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के संबंध में सभी अंगीभूत, नवस्थापित एवं संबद्ध महाविद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किया है। डीएसडब्ल्यू कार्यालय की अधिसूचना के अनुसार, जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन के बिना रिक्त सीटों पर नामांकन लिया है, उनकी सूची निर्धारित एक्सेल शीट में तैयार कर पेन ड्राइव सहित 10 अगस्त तक डीएसडब्ल्यू कार्यालय में जमा करनी होगी। साथ ही सामान्य, बीसी-1 व बीसी-2 वर्ग के लिए 400 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 250 रुपये प्रति छात्र की दर से नामांकन शुल्क विश्वविद्यालय के निर्धारित बैंक खाते में आरटीजीएस या डीडी के माध्यम से जमा कर चालान की प्रति भी संलग्न करनी होगी। यह भी पढ़ें- नालंदा खुला विवि में 10 अगस्त तक ऑनलाइन नामांकन विश्वविद्यालय ने स...