झांसी, मई 14 -- झांसी। झांसी में सटोरियों के विरुद्ध पुलिस का ऑपरेशन बरकरार है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रेमनगर थाना पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को धर-दबोचा। उनके पास से लाखों रुपए क्वाइंस, रुपए, दो मोबाइल, एक स्कूटी बरामद की है। इसके बाद 2.71 लाख से अधिक बैंक खातों में जमा रकम को भी फ्रीज कराई गई है। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय, उपनिरीक्षक पवन जायसवाल, रविकांत शुक्ला, कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस तय स्थान पर पहुंची। जहां दो लोगों को धर-दबोचा। उन्होंने अपना नाम कल्पनाथ सिंह उर्फ कल्पेश निवासी सीपरी बाजार और अमित रायकवार निवासी प्रेमगंज बताया है। यह भी पढ़ें- ऑन लाइन सट्टा गिरोह के दो शातिर दबोचे इनके पास से 1060 रुपए बरामद किए हैं। इसके अलावा दो...