सिमडेगा, जनवरी 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने प्रभात केरकेटटा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजु उरांव ने बताया कि सात आठ जनवरी की रात सदर अस्पताल में बंगरू निवासी प्रभात केरकेट्टा ने ऑन ड्यूटी डॉक्टर विनय किंडो के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़ित चिकित्सक ने मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले के आलोक में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...