गाजियाबाद, अगस्त 13 -- नवजात बच्चों को चोरी कर निसंतान दंपतियों को मोटी रकम में बेचने वाले गिरोह का टीलामोड़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर अगवा किए गए तीन माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। गिरोह की दो फरार महिलाओं की तलाश जारी है। गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि 11 अगस्त को टीलामोड़ क्षेत्र निवासी फुरकान ने अपने तीन माह के बेटे के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने नौशाद और उसकी पत्नी रुकसार को नामजद करते हुए आरोप लगाया था कि दोनों ने नौ अगस्त को उनके बेटे का अपहरण कर लिया। कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चे के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने ...