मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक में दाखिले के लिए एक दिन का समय बढ़ा दिया गया है। अब मंगलवार तक ऑनस्पाट एडिमशन लिया जाएगा। पहले सात सितंबर तक ही दाखिले की अंतिम तारीख थी। सोमवार शाम तक 1 लाख 38 हजार छात्रों का दााखिला लिया जा चुका था। ऑनस्पाट में आठ हजार छात्रों ने दाखिला लिया है। स्नातक में दाखिले के लिए अब तक छह मेरिट लिस्ट जारी किये जा चुके हैं। छह मेरिट लिस्ट में 1 लाख 28 हजार छात्रों ने दाखिले लिये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...