सहरसा, अप्रैल 8 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वीं दीक्षांत समारोह का आयोजन मुख्यालय के साथ-साथ क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा द्वारा किया गया। इग्नू मुख्यालय दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारत के उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन तथा प्रेक्षागृह में आयोजित क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो विवेकानन्द सिंह, कुलपति, पूर्णियां विश्वविद्यालय थे।कुलपति ने सभी उत्तीण शिक्षार्थियों को बधाई दिया गया साथ ही बताया गया कि डिग्री लेना सीखने की अन्तिम चरण नहीं हैं। इसके अलावा देश के आई.आई.टी. एन.आई.टी. द्वारा भी कई ऑनलाईन कोर्स के माध्यम से आप अपना स्कील का विकास कर सकते हैं तथा दैनिक जीवन में अपने-आप को अपडेट रख सकते हैं।डॉ मिर्जा नेहाल अहमद बेग, वरीय क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय ...