वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के दृश्य कला संकाय के जीवन कौशल विकास प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार को विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता इथिकल हैकर और साइबर शोधकर्ता मृत्युंजय कुमार सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा के लिए विभिन्न टूल्स, ऐप्स और सॉफ्टवेयर की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. ललित मोहन सोनी और डॉ. सुरेश चन्द्र जांगिड ने किया। इसकी शुरुआत व्यावहारिक कला विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष अरोड़ा ने की। कार्यशाला में प्रो. ब्रह्मस्वरूप, डॉ. महेश सिंह, विजय भगत, डॉ. सुनील कुमार पटेल सहित 150 से ज्यादा शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...