बलिया, जनवरी 28 -- बलिया, संवाददाता। मनरेगा योजना के ऑनलाइन हाजिरी में 'खेल' उजागर होने पर प्रभारी डिप्टी कमिश्नर मनरेगा ओपी यादव ने दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध एसओपी के तहत रिकवरी की कार्रवाई कर तीन दिन में आख्या भेजने का निर्देश बीडीओ को दिया है। फिलहाल मनियर, बांसडीह, बेलहरी एवं दुबहड़ ब्लॉक के पंचायतों में मनरेगा मजदूरों के कार्यस्थल से एनएमएमएस ऐप (ऑनलाइन हाजिरी) द्वारा भेजी गई हाजिरी की जांच में फर्जीवाड़ा मिली है। डीसी द्वारा दिए गए निर्देश के बाद ब्लॉक से लगायत पंचायतों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों की मानें तो निष्पक्ष जांच पर ऐसा 'खेल' अधिकांश पंचायतों में उजागर होगी। जनपद के मनियर ब्लॉक के हथौज पंचायत में आरआरसी सेंटर पर मिट्टी कार्य, बांसडीह ब्लॉक के खरौली में काशीनाथ के ट्यूबवेल से शिवमुनी वर्मा के खेत तक चकबंध कार्य, बेलहरी ...