प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड से जुड़े 29 हजार से अधिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कार्मिकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर अफसर गंभीर हैं। यूपी बोर्ड के सचिव ने क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी एवं गोरखपुर के अपर सचिवों को पत्र लिखा है कि कई जिलों में विद्यालय ऑनलाइन उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज नहीं कर रहे हैं। इस स्थिति पर शासन स्तर से असंतोष व्यक्त किया गया है, जो बहुत गंभीर विषय है।सचिव ने अपर सचिवों को निर्देशित किया है कि अपने परिक्षेत्र के तहत आने वाले सभी जिलों एवं विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति का नियमित रूप से व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करें। संबंधित डीआईओएस एवं विद्यालयों को निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित कराएं कि प्रत्येक कार्यदिवस में ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य...