बांदा, सितम्बर 4 -- बांदा। जनपद में संचालित परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन और कन्वर्जन कॉस्ट सिर्फ ऑफलाइन हाजिरी के भरोसे निकाली जा रही है। गुरुवार को जिले में 172415 छात्र-छात्राओं में सिर्फ 1833 की उपस्थिति रही, जो एक प्रतिशत है। नगर क्षेत्र की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। यहां एक भी बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति नहीं रही। जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के 1731 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें प्राथमिक, जूनियर व कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं।

ऑनलाइन हाजिरी की स्थिति शासन से बच्चों को कन्वर्जन कास्ट की धनराशि ऑनलाइन हाजिरी के हिसाब से देने का नियम है, पर यहां विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी की स्थिति बेहद खराब है। ज्यादातर विद्यालयों में नेटवर्क न होने, बिजली के बिना मोबाइल चार्ज न होने आदि का बहाना कर ऑफलाइन हाजिरी भरी जा रही है। गुरुवार को बी...