प्रयागराज, जुलाई 9 -- यूपी बोर्ड से जुड़े प्रदेशभर के 29 हजार से अधिक स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक गंभीर नहीं है। बार-बार निर्देश के बावजूद डीआईओएस की लापरवाही के कारण शत-प्रतिशत विद्यालय ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने आठ जुलाई को फिर से सभी डीआईओएस को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। सचिव ने लिखा है कि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति वेब पोर्टल/मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज कराने की व्यवस्था लागू की गयी है। इसके लिए सघन निरीक्षण करते हुए ऑनलाइन उपस्थिति की निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं। इस संबंध में पुनः निर्देशित किया है कि जिले के माध्यमिक विद्यालयों की सतत निगरानी करते हुए शत-प्रतिशत विद्यालयों से ऑनलाइन उपस्थित...