सिद्धार्थ, दिसम्बर 6 -- बांसी। विकास खंड मिठवल के ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को आनलाइन हाजिरी समेत तमाम समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर प्रमुख सचिव के नाम संबोधित 10 बिंदुओं का ज्ञापन बीडीओ मिठवल को सौंपा है। इनका कहना है कि मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना कोई संसाधन उपलब्ध कराए अन्य विभागों के कार्य लिया जाता है, अव्यवहारिक ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किया जाना न्यायसंगत नहीं है। सच्चिदानंद पाठक, विकेंद्रनाथ यादव,मशक्त यादव, रवि कपूर राव, कृष्ण कुमार शुक्ला, राजेश कुमार चौधरी, अनुपम पांडेय, मनीष यादव, आफताब अहमद, अनिल श्रीवास्तव, मोती लाल आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...