हरदोई, दिसम्बर 3 -- टड़ियावां। ऑनलाइन हाजिरी और गैर विभागीय कार्यों को न करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया है। बीडीओ इंद्रसेन नाथ के माध्यम से डीपीआरओ और डीएम को भेजे गए ज्ञापन में सचिवों ने मांग करते हुए कहा कि एक दिसम्बर से लागू की गई समस्त जनपदों में ऑनलाइन उपस्थित प्रणाली को वापस लिया जाए। मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त अन्य विभाग के कार्यों को न करवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में ग्राम पंचायत अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव, शिवओम त्रिपाठी, आशीष बाजपेई, नरेंद्र कुमार, पूनम राज वर्मा, नितिन कुमार, एडीओ आईएसबी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...