एटा, दिसम्बर 15 -- सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में डीएससी/डॉगल ब्लॉक कार्यालयों पर पहुंच एडीओ पंचायत और बीडीओ को सौंपे। सांकेतिक बहिष्कार करने के बाद भी ऑनलाइन हाजिरी के न बंद किए जाने से कार्यकारिणी के आह्वान पर आठों ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ब्लॉक कार्यालयों पर उच्चाधिकारियों को डॉगल जमा किए गए है। डॉगल जमा करने वालों में ग्राम पंचायत अधिकारी रजनीश कुमार, विवेक, योगेंद्र, विनय कुमार, अमित तोमर, ललित कुमार, हरेंद्र कुमार, राजेंद्र आदि प्रमुख रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...