लखनऊ, दिसम्बर 1 -- ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली के विरोध में सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में लखनऊ के काकोरी व बीकेटी समेत अन्य ब्लाक कार्यालयों पर पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। इसके साथ ही सभी शासकीय कार्य भी किये। वहीं सरकार से ऑनलाइन उपस्थिति सिस्टम लागू किए जाने पर पुनर्विचार करते हुए इसे स्थगित किए जाने की मांग की। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ललित कुमार गौतम ने बताया कि एक से चार दिसम्बर तक हम सभी इसी तरह से काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराएंगे। पांच दिसंबर को संगठन के बैनर तले शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्द...