मेरठ, दिसम्बर 6 -- परीक्षितगढ़। प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में एक ज्ञापन सचिव पंचायती राज उत्तर प्रदेश के नाम दिया गया। नुकुल धामा जिला अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व नरेन्द्र प्रधान अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में विकास खंड कार्यालय पर शुक्रवार को 11 बजे से 1 बजे तक संगठन के बैनर तले दरी बिछाकर कार्य व सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...