ऑनलाइन स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग तेज
प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश ने माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री से वर्ष 2026 की स्थानांतरण नीति के अंतर्गत राजकीय शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले कराने की मांग की है। संघ ने कहा कि वर्ष 2025 में विशेषकर आकांक्षी जनपदों में कार्यरत शिक्षकों को न ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन स्थानांतरण का लाभ मिल पाया। संघ के अनुसार दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षक परिवार, बच्चों की शिक्षा और बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ज्ञापन में सभी शहरी व ग्रामीण विद्यालयों की रिक्तियां ऑनलाइन सूची में प्रदर्शित करने तथा आकांक्षी जिलों में कार्यरत शिक्षकों को प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा बिना कार्यमुक्त करने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- राजकीय शिक्षकों ने की ऑनलाइन स्थानांतरण की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.