दरभंगा, जनवरी 8 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के हित में अहम फैसला लेते हुए ऑनलाइन स्टूडेंट ग्रीवांस पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो. इंसान अली के नेतृत्व में तैयार किए गए पोर्टल का औपचारिक आरंभ करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। गौरतलब है कि इस पोर्टल के माध्यम से छात्र परीक्षा विभाग से संबंधित सभी समस्याओं और जानकारी ऑनलाईन माध्यम से सुलभता से प्राप्त कर सकेंगे। इस पोर्टल के क्रियान्वयन से अकादमिक सत्र 2017 से सत्र 2020 तक के उत्तीर्ण विद्यार्थी अपना मूल प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकेंगे। सत्र 2020 से लेकर अद्यतन अकादमिक सत्र की डिग्री जल्द ही पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर उप परीक्षा नियंत्रक (सामान्य शिक्षा) डॉ. व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.