एटा, मार्च 27 -- गोशालाओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को हाईटेक कर दिया है। गोवंश के संरक्षण और देखभाल में पारदर्शिता लाने के लिए जिले की सभी गोशालाओं को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर ऑनलाइन निगरानी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि जिले की सभी 26 गोशालाओं में कुल 126 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिन्हे हाई-स्पीड वाईफाई से कनेक्ट किया गया है। कैमरा और वाईफाई के संयुक्त समन्वय से अब गोशालाओं की निगरानी केवल परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि जिम्मेदार अधिकारी अपने मोबाइल फोन पर कहीं से भी लाइव देख सकते हैं। बीडीओ, संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों के मोबाइल को कैमरों के सर्वर से जोड़ा गया है।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय बना कंट्रोल रूमजिला मुख्यालय पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के कार्यालय म...