रांची, अप्रैल 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा गौरी शंकर नगर निवासी सुतया सरकार से साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन सामान वापस करने का झांसा देकर उनके खाते से 1.45 लाख की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में सुतया सरकार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सुतया सरकार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक कंपनी से ऑनलाइन सामान खरीदा था। लेकिन, कुछ खराब होने की वजह से उसे बदलना चाहा। इसके लिए गूगल से नंबर निकालकर कस्टमर केयर में फोन किया। बाचतीच ठीक से नहीं हुई। इसके बाद उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। इसके बाद उनके खाते से राशि की निकासी हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...